प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लोजपा (आर) के लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान ने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए श्रमिकों के हित में लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।
राजेश पासवान ने बताया कि लेबर सेल के विस्तार से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूती मिलेगी और अधिक से अधिक श्रमिकों को पार्टी से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों से जुड़े मुद्दों को सरकार और प्रशासन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
धनबाद से कुसुम न्यूज़ की रिपोट