धनबाद: बाघमारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के दौरान एक अहम कार्रवाई की। रात में गश्ती के क्रम में लुतिपहाड़ी मोड़ के पास एक संदिग्ध कार की तलाशी ली गई, जिसमें से एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
तलाशी के दौरान वाहन में मौजूद राजशेखर पांडेय को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसके पास हथियार रखने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं पाया गया। इसके बाद गुरुवार को उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
बताया गया कि कार में मौजूद एक अन्य व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।