Breaking News

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक व निलेट के बीच हुआ एमओयू

Share This News

छात्रों को मिलेगा डिजिटल लिटरेसी व स्किल डेवलपमेंट का सुनहरा अवसर

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, बेलगड़िया टाउनशिप के साथ-साथ जिले के अन्य कॉलेज के छात्रों को डिजिटल लिटरेसी और स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिलाने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन एवं उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की उपस्थिति में आज नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (निलेट) तथा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के बीच एमओयू हुआ। इस पर निलेट के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर नितिन कुमार पूरी एवं गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल प्रोफेसर राजेश कुमार ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि किसी भी सरकारी नियुक्ति में निलेट सर्टिफिकेट बहुउपयोगी साबित होगा। धनबाद में निलेट का सेंटर खुल जाने से गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के साथ-साथ बेलगड़िया टाउनशिप एवं जिले के अन्य कॉलेज के छात्रों को डिजिटल लिटरेसी व स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण बहुत ही कम शुल्क पर दिया जाएगा।

केंद्र में छात्र ऑनलाइन स्किल ट्रेंनिंग कोर्स भी कर सकेंगे। वहीं फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, सेमिनार, वर्कशॉप और गेस्ट लेक्चर भी आयोजित होंगे। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट सपोर्ट और कैरियर गाइडेंस भी दिया जाएगा।

एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, निलेट के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर नितिन कुमार पूरी, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल प्रोफेसर राजेश कुमार, डीएमएफटी पीएमयू टीम के श्री शैलेश तिवारी, श्री आकाश कुमार गुप्ता, श्री अमर श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

Leave a comment