सिंदरी में साप्ताहिक शहीदी समागम का समापन, प्रभात फेरी और शब्द कीर्तन के साथ श्रद्धांजलि

Share This News

सिंदरी (SINDRI): 28 तारीख को सिंदरी में साप्ताहिक शहीदी समागम का भव्य और श्रद्धापूर्ण समापन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी से हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई नगरवासियों को शांति, भाईचारा और शहीदों के बलिदान का संदेश देती हुई गुरुद्वारा साहिब तक पहुंची। प्रभात फेरी के दौरान पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

फेरी के समापन के बाद गुरुद्वारा साहिब में शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। रागी जत्थों ने गुरु वाणी का मधुर गायन प्रस्तुत किया, जिससे संगत को शहीदों के अद्वितीय बलिदान की याद दिलाते हुए गुरु मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली। इसके बाद सामूहिक अरदास हुई, जिसमें क्षेत्र की शांति, समृद्धि और देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के अंत में गुरु का लंगर एवं प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस शहीदी समागम में सिंदरी के प्रमुख नागरिक जैसे जसप्रीत सिंह रेनू, हरिंदर सिंह, जगदीश्वर सिंह, लखजित सिंह, मनजीत सिंह, वेंकी उप्पल, सतविंदर सिंह उर्फ शति, बलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रीत पाल सिंह, कर्म सिंह, अरविंद पाठक, इंद्र मोहन सिंह, राघव तिवारी, घनश्याम ग्रोवर, दिनेश सिंह, इंदरजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महिला संगत में जसपाल कौर, दविंदर कौर, मनजीत कौर, कमलजीत कौर, हरभजन कौर, गुरप्रीत कौर, प्रीति कौर, रीत कौर, ज्योति कौर, बॉबी कौर, मनप्रीत कौर, रानी उप्पल, जसप्रीत कौर, सुरेंद्र कौर, दलजीत कौर, बलजीत कौर, प्रभजोत कौर, गुड़िया कौर, दिलप्रीत कौर, सिमरन कौर, मनमीत कौर, रानी कौर, नीतू कौर, नीलम कौर, हरजीत कौर, बलबिंदर कौर सहित अन्य बहनों ने गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने श्रद्धा और अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर शहीदों को नमन किया।

आयोजकों ने बताया कि साप्ताहिक शहीदी समागम का उद्देश्य नई पीढ़ी को शहीदों के बलिदान, गुरु परंपरा और सेवा-भाव से जोड़ना है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें शहरवासियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a comment