धनबाद में किन्नर समाज ने नाच गाकर बांटी खुशियाँ, दीपावली

Share This News

धनबाद में किन्नर समाज अपनी पहचान और सामाजिक सम्मान की लड़ाई को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है इसी क्रम में मंगलवार को किन्नर समाज की अध्यक्ष सुनैना सिंह राजपूत अपने साथियों के साथ सड़कों पर उतरीं किन्नर समाज का पारंपरिक कार्य नाच-गाकर लोगों को आशीर्वाद देना और बख्शीश लेना है ऐसा माना जाता है कि किन्नरों की दिल से दी गई दुआ कभी खाली नहीं जाती त्यौहार, शादी-ब्याह और घर में नन्हे मेहमान के आगमन पर किन्नर अपने गीत-संगीत से खुशियाँ बाँटते हैं आगामी दीपावली पर्व को लेकर मंगलवार को किन्नर समाज के सदस्य भाईफोड़ मंदिर के पास भोजपुरी गीतों पर झूमते नजर आए उन्होंने राहगीरों को आशीर्वाद दिया और बख्शीश मांगी। इस दौरान लोगों ने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाकर इस रंगीन माहौल को कैद किया मीडिया से बातचीत में अध्यक्ष सुनैना सिंह राजपूत ने कहा आज हम पूरे धनबाद शहर में नाच-गाकर लोगों को खुशियाँ बाँट रहे हैं हमारी दुआ है कि धनबाद में हमेशा अमन, चैन और सुकून बना रहे उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वे खुशी के इस मौके पर लोगों से बख्शीश मांगकर त्योहार की रौनक बढ़ा रही हैं

Leave a comment