Breaking News

नेशनल लोक अदालत: चार घंटे में 12 अरब रुपये की रिकॉर्ड रिकवरी, 2.10 लाख प्री-लिटिगेशन मामलों का निपटारा

धनबाद: झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देशानुसार वर्ष 2024 की अंतिम नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन शनिवार को झालसा के कार्यकारी चेयरमैन जस्टिस एस. एन. प्रसाद ने रांची से ऑनलाइन किया। इस अवसर पर धनबाद में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी ने की। कार्यक्रम … Read more

#BreakingNews: धनबाद के बरवाअड्डा में गोलीबारी, व्यवसाई चेतन महतो गंभीर रूप से घायल

धनबाद, 13 दिसंबर: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह में आज शाम करीब 6:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने व्यवसाई चेतन महतो पर गोली चला दी। गोलीबारी में चेतन महतो को बाएं हाथ और पेट में गोली लगी, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई। चेतन महतो को तुरंत एसजेएएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, … Read more

साइबर पुलिस की छापेमारी: ऑनलाइन लोन ठगी का बड़ा रैकेट बेनकाब

धनबाद, 13 दिसंबर 2024:धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सहयोगी नगर स्थित एक अपार्टमेंट में साइबर थाना पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए हैं। ठगी का … Read more

एनआईएफटी का एक दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम: छात्रों के लिए नया अवसर और दिशा

धनबाद, 13 दिसंबर 2024:भारत की प्रमुख फैशन और डिजाइन शिक्षा संस्था, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) ने आज न्यू टाउन हॉल में चार जिलों के छात्रों और शिक्षकों के लिए पहला आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को एनआईएफटी से जोड़ने और उन्हें फैशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेहतर अवसर … Read more

जयराम महतो का सरकार पर हमला: “युवा बहनों को पैसे देना गलत, माननीयों के बच्चे खाएं वनफूल और गरीब के बच्चे खाएं धूल, ये नहीं चलेगा”

रांची, 13 दिसंबर 2024: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKMM) के नेता जयराम महतो ने राज्य सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कड़ा विरोध दर्ज किया है। उन्होंने मईयां सम्मान योजना को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि “50 वर्ष की महिलाओं को पैसा देना उचित है, … Read more

जयराम महतो का पत्रकार से तीखी बहस का वीडियो वायरल, विधानसभा सत्र के आखिरी दिन गरमाया माहौल

रांची, 13 दिसंबर 2024: झारखंड विधानसभा के पहले सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKMM) के नेता जयराम महतो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जयराम महतो विधानसभा परिसर के बाहर एक पत्रकार से तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं। … Read more

ब्रेन हैमरेज के मरीज का सफल ऑपरेशन, एसजेएएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम ने दी नई जिंदगी

धनबाद, 13 दिसंबर 2024: एसजेएएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद गंभीर ब्रेन हैमरेज के मरीज का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई। मरीज उच्च रक्तचाप (बीपी) के कारण अर्ध-कोमा की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों के त्वरित निर्णय और कुशल सर्जरी ने मरीज को नई जिंदगी दी। आपातकालीन … Read more

सांसद ढुलू महतो ने संसद में जनजातीय अधिकारों और क्षेत्रीय विकास के मुद्दे उठाए

धनबाद, 12 दिसंबर 2024: धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद ढुलू महतो ने संसद के शीतकालीन सत्र में जनजातीय अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया। जनजातीय विकास पर सरकार की पहल सांसद महतो ने जनजातीय अधिकारों को मजबूत करने और उनके कल्याण के लिए … Read more

धनबाद: बस-बाइक की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग

धनबाद, 12 दिसंबर 2024: टुंडी थाना क्षेत्र के टुंडी-गोविंदपुर मुख्य पथ पर भोजूडीह के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि रूबीसर बास्की और मीरूलाल मुर्मू भोजूडीह मोड़ के … Read more

धनबाद: विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में पानी और प्रदूषण को लेकर विरोध प्रदर्शन, दो गुटों में बवाल

धनबाद, 12 दिसंबर 2024: धनसार थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में गुरुवार को पानी और प्रदूषण की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान दो गुटों में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। एक ओर गुड्डू सिंह समर्थकों के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर स्थानीय मजदूरों के … Read more