Breaking News

राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी एफआईआर पर कांग्रेस का विरोध, धनबाद में प्रेस वार्ता आयोजित

धनबाद, 22 दिसंबर 2024: राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज फर्जी एफआईआर के विरोध में धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला।राजेश ठाकुर ने कहा कि … Read more

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी और ठगी के गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार

धनबाद, 22 दिसंबर 2024: जिले में लगातार बढ़ रही चोरी और ठगी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान रोहित कुमार कश्यप, पप्पू साव, शेखर कुमार दास, राजीव कुमार पासवान और मनीष कुमार प्रजापति के … Read more

गिरिडीह में पत्रकार पर हमले के विरोध में धनबाद प्रेस क्लब ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

धनबाद, 22 दिसंबर 2024: गिरिडीह में पत्रकार अमरनाथ सिन्हा पर हुए हमले के विरोध में धनबाद प्रेस क्लब ने सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में प्रेस क्लब के अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों समेत सैकड़ों पत्रकारों ने भाग लिया। प्रदर्शन के बाद क्लब के सदस्यों ने … Read more

‘वर्ल्ड मेडिटेट्स विद गुरुदेव’ ने बनाया सबसे बड़ी ध्यान सभा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

धनबाद, 22 दिसंबर 2024: विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के नेतृत्व में आयोजित ‘वर्ल्ड मेडिटेट्स विद गुरुदेव’ ने इतिहास रच दिया। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के 85 लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से भाग लिया। इस अभूतपूर्व ध्यान सभा ने … Read more

सतरंग 2024: धनबाद में नृत्य, गायन और चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य समापन

धनबाद, 22 दिसंबर 2024: धनबाद के कोयलानगर स्थित कम्युनिटी हॉल में द क्लब इंडिया के तत्वावधान में आयोजित सतरंग 2024 का वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार को हुआ। कार्यक्रम के निदेशक संतोष रजक ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर … Read more

हॉबी सेंटर में बंगिया संगीत परिषद की 7वीं और 8वीं वार्षिक परीक्षा संपन्न

धनबाद, 22 दिसंबर 2024: जयप्रकाश नगर, गली नंबर 10 स्थित धनबाद के प्रतिष्ठित ड्राइंग इंस्टीट्यूट हॉबी सेंटर में रविवार को बंगिया संगीत परिषद की 7वीं और 8वीं वार्षिक परीक्षा 2024 का भव्य आयोजन किया गया। इस परीक्षा में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल से आए प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट चित्रकारी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परीक्षा … Read more

एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ने बोकारो में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया

बोकारो, 22 दिसंबर 2024: एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ने रविवार को बोकारो सेक्टर-4 में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया, जिसमें 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस कैंप में ईसीजी, शुगर, बीपी, SPO2, आरबीएस, हाइट और वेट की जांच की गई। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां और ORS … Read more

धनबाद पुलिस ने क्रिकेट टूर्नामेंट के जरिए जनता से सामंजस्य बढ़ाने की पहल, एसएसपी ने खेली शानदार पारी

धनबाद, 22 दिसंबर 2024: धनबाद पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी एचपी जनार्दनन के नेतृत्व में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन का पहला मैच पुलिस लाइन केंद्र में खेला गया, जहां निरसा पुलिस टीम और निरसा पब्लिक टीम के बीच मुकाबला हुआ। … Read more

धनबाद: श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा के तत्वावधान में द्वितीय श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन 23 दिसंबर को

धनबाद, 22 दिसंबर 2024: हीरापुर के चिल्ड्रन पार्क में श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा, हीरापुर धनबाद के तत्वावधान में द्वितीय श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का आयोजन 23 दिसंबर 2024 को संध्या 6 बजे से किया जाएगा। इस महोत्सव में भक्तों के लिए विशेष भव्य कार्यक्रम और श्रद्धा का माहौल तैयार किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य … Read more

धनबाद में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर सेमिनार का सफल आयोजन

धनबाद, 22 दिसंबर 2024: रविवार को मैं हूं धनबाद समूह ने जिला प्रशासन के सहयोग से टाउन हॉल, धनबाद में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस और धनबाद पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। सेमिनार का उद्घाटन डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह ने मैं … Read more