Breaking News

धनबाद जिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की एजीएम बैठक 2025 संपन्न

Share This News

धनबाद जिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा (एजीएम) बैठक वर्ष 2025 का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। बैठक की शुरुआत पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई, जिससे कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं जिले भर से आए सदस्य फोटोग्राफर्स उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही एसोसिएशन के वर्ष 2024-25 के आय-व्यय (लेखा-जोखा) का विस्तृत विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया। फोटोग्राफी से जुड़े पेशेवर हितों, प्रशिक्षण, तकनीकी उन्नयन और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान सदस्यों के सुझाव भी लिए गए, जिन पर अमल करने का आश्वासन दिया गया। सभा को संबोधित अध्यक्ष बुला चंद्र ने किए और पिछले साल का जो भी उपलब्धियां रही या आगे संस्था को मजबूती और सभी फोटोग्राफर सदस्यों का कैसे अपना व्यवसाय आगे बढ़ाना है इसपर विस्तार से सचिव मुन्ना सिंह ने विस्तृत जानकारी दिए
सभा को सफल बनाने में वहां उपस्थित सदस्यों
अजित कुमार अनिल जैसवाल शुभम सोनू संतोष तुलसी उमेश मुकेश अमित प्रभाकर बृजेन्द्र अर्जुन मौजूद थे

अंत में सभी सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया गया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment