Breaking News

जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एजुकेशनिस्ट मीट का आयोजन, वाइस चांसलर और प्राचार्य होंगे शामिल

Share This News

धनबाद: बलियापुर रोड, कोला कुसमा स्थित जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 23 मार्च को एजुकेशनिस्ट मीट का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वाइस चांसलर प्रो. राम कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू, डिग्री कॉलेजों और धनबाद जिले के प्लस-2 स्कूलों के प्राचार्य शामिल होंगे।

शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के प्रबंध निदेशक नित्यानंद मंडल ने बताया कि मीट का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग और फार्मेसी कोर्सेज की जानकारी शिक्षाविदों को देना और इसे और बेहतर बनाने के लिए उनके सुझाव लेना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और उन्हें फार्मेसी व नर्सिंग कोर्स के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रदीप मंडल ने कहा कि संस्थान अब मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने झारखंड में इसे नंबर-1 संस्थान बनाने के संकल्प को दोहराया। प्रेस वार्ता में डायरेक्टर डॉ. किमी मंडल, नर्सिंग प्राचार्या शोभना भट्टाचार्य और फार्मेसी प्राचार्या नीलम सिंह भी उपस्थित थीं।

Leave a comment