Breaking News

धनबाद में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 143 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

Share This News

धनबाद,– मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के लाभुकों को चिकित्सा अनुदान प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त के कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त चिकित्सा अनुदान के अभिलेख समिति के समक्ष प्रस्तुत किए। समीक्षा के बाद समिति ने कुल 143 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला कल्याण पदाधिकारी नियाज अहमद, तथा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a comment