रांची/धनबाद: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू के निर्देशानुसार, निकट भविष्य में पंचायती राज एवं नगर निकायों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित करेगी।इस पहल के तहत, कांग्रेस समर्थित एवं कांग्रेस की नीति-सिद्धांतों को मानने वाले सक्रिय जनप्रतिनिधियों की सूची मांगी गई है। इसमें जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, पंचायतों के मुखिया, उपमुखिया, वार्ड सदस्य के अलावा नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के महापौर, उपमहापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के नाम शामिल किए जाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने संबंधित पदाधिकारियों से 15 दिनों के भीतर सूची टंकन कर जमा करने का निर्देश दिया है। यह कार्यक्रम स्थानीय प्रशासनिक इकाइयों को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप नीतिगत विकास सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।