धनबाद में प्रेम कहानी का अनोखा अंजाम, अस्पताल में हुआ विवाह

Share This News

धनबाद: फिल्मों में आपने अनोखी शादियां देखी होंगी, लेकिन धनबाद में एक ऐसी शादी हुई जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। SNMMCH अस्पताल में इलाजरत प्रेमी ने अस्पताल के बेड पर ही अपनी प्रेमिका से शादी रचाई। बेड बना मंडप और मरीज बने इस अनोखी शादी के गवाह।

निरसा के कुमारडूबी निवासी आलोक वर्मा और रीना पिछले दो सालों से एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन रीना के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। रीना के इनकार से हताश आलोक ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था।आलोक की हालत देखकर रीना ने आखिरकार अपने प्यार को अपनाने का फैसला किया।

अस्पताल के बेड पर ही आलोक ने सलाइन लगी हाथों से रीना की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया। इस अनोखी शादी के गवाह बने अस्पताल के मरीज और स्टाफ, जिन्होंने इस जोड़े को आशीर्वाद दिया।

Leave a comment