धनबाद में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन की सभा, अभिकर्ताओं ने 19 सूत्रीय मांगों को रखा

Share This News

धनबाद में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर के अभिकर्ताओं ने भाग लिया। इस सभा में मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा शामिल हुए।अभिकर्ताओं ने 30 सितंबर की यथास्थिति बहाल करने, बीमा धन में बढ़ोतरी वापस लेने, एक लाख रुपये का न्यूनतम बीमा धन सुनिश्चित करने, क्लीवेक क्लॉज को वापस लेने और पॉलिसियों पर बोनस बढ़ाने जैसी प्रमुख मांगें रखीं।

अन्य मांगों में प्रीमियम और फाइन पर जीएसटी समाप्त करने, लेट फीस और अग्रिम ऋण पर ब्याज दर कम करने, पांच साल से अधिक बंद पॉलिसियों को पुनः चालू करने, बीमा लेने की उम्र 55 से घटाकर 50 करने के निर्णय को वापस लेने, ऑटो कवर बीमा बहाल करने, और वेतन बचत योजना (SSS) के तहत डिपॉजिट राशि को बीमा में समायोजित करने की मांग शामिल रही।

अभिकर्ताओं ने यह भी मांग की कि मुख्य बीमा सलाहकार (CLIA) को गंभीर बीमारी की स्थिति में क्लब सदस्यता में 4 साल की छूट दी जाए, शाखाओं में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्मानजनक व्यवहार किया जाए, और प्रीमियम प्वाइंट्स पर मिलने वाली राशि को बढ़ाकर ₹25 किया जाए, साथ ही लैपटॉप, कंप्यूटर और प्रिंटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।सभा में अभिकर्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Leave a comment