साहिबगंज, झारखंड – भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उज्जवल मंडल और राष्ट्रीय किसान मोर्चा के मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव के नेतृत्व में केंद्रीय बजट 2025 पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ईस्टर्न झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।चेंबर के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मोहित बेगराजका, संरक्षक सज्जन पोद्दार, नवीन भगत, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार और मोहम्मद आफताब आलम ने बजट पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने वित्त मंत्री द्वारा घोषित आयकर स्लैब में बदलाव, न्यूक्लियर पावर क्षमता बढ़ाने की योजना और MSME सेक्टर के लिए बढ़ी हुई लोन सीमा का स्वागत किया।
हालांकि, व्यापारियों ने झारखंड के समग्र विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग की, जिसमें जादूगोड़ा में यूरेनियम पावर प्लांट की स्थापना पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं झारखंड के औद्योगिक और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा सकती हैं।चेंबर के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि झारखंड के लिए अलग से पैकेज मिलना चाहिए, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और व्यापारियों को अधिक अवसर प्राप्त हों।