संदीप कौशल ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामा, बनाए गए जिला उपाध्यक्ष

Share This News

धनबाद, 20 फरवरी 2025: कोला कुसमा, बसंत विहार नंदगांव अपार्टमेंट स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला कार्यालय में सदस्यता ग्रहण अभियान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने की।इस अवसर पर भाकपा माले के संदीप कौशल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। राजद जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने संदीप कौशल को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि संदीप कौशल जैसे कर्मठ एवं युवा नेता के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं, संदीप कौशल ने कहा कि वह जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन के विस्तार और पार्टी को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस समारोह में धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी, धनराज यादव, शुभम किशोर, रणजीत सिंह, राजेश चक्रवर्ती, भागीरथ मंडल, हरेंद्र सिंह, रितेश चौहान, ऋषि चौहान, अजय कुमार, प्रतीक राउत, अंकित कुमार, संदीप चटर्जी, हरेंद्र कुमार, अभिषेक चौहान, कृष्ण कुमार, मोहम्मद समीर, मोहम्मद आलम, आबिद खान, हरेंद्र यादव, राजू यादव, समर कुमार, अशोक चक्रवर्ती, सौरभ महतो, कारू यादव समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment