धनबाद, 20 फरवरी 2025: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने समाहरणालय सभागार में माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों और एन.जी.डी.आर.एस. मामलों की समीक्षा बैठक की।बैठक में उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को जिले में 500 एम.टी. और 100 एम.टी. क्षमता के गोदामों के लिए भूमि चिन्हित करने और नगर निगम को भूमि हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने और एन.जी.डी.आर.एस. के मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समन्वय बनाकर सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें। उन्होंने एन.जी.डी.आर.एस. मामलों की रिपोर्ट तय प्रारूप में तैयार करने और अंचल अधिकारियों को उसमें अपना मंतव्य देने को भी कहा।बैठक में अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, सरकारी अधिवक्ता श्री अमरेन्द्र कुमार सहाय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी, एलआरडीसी श्री दिलीप कुमार महतो, डीएलओ श्री राम नारायण खलको, डीटीओ श्री दिवाकर सी द्विवेदी, डीएमओ श्री रितेश राज तिग्गा, डीएसडब्ल्यूओ श्रीमती अनीता कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आयुष कुमार समेत विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।