बाघमारा, प्रमुख संवाददाता: बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के महेशपुर पंचायत सचिवालय में एक नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की आधारशिला रखी गई। विधायक शत्रुघ्न महतो ने नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक महतो का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र स्थानीय लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।
विधायक शत्रुघ्न महतो ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र जनकल्याण और मानव सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ इस केंद्र के माध्यम से लोगों तक पहुंचेगा।
विधायक ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र स्थानीय निवासियों के लिए वरदान साबित होगा और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।इस अवसर पर महेशपुर पंचायत के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।