फायर डिपार्टमेंट को मिली केंद्र सरकार से बड़ी सौगात, खर्च किए जाएंगे 147 करोड़

Share This News

झारखंड अग्निशमन विभाग अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होगा. डीजी होमगार्ड अनिल पाल्टा ने इसके संकेत दिए हैं

रविवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे डीजी होमगार्ड अनिल पाल्टा ने धनबाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि केंद्र से विभाग को 147 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं.यह 15 वें वित्त आयोग से मिली हुई राशि है। इसे 31 मार्च 2026 के पहले खर्च किए जाने हैं.इस राशि से 11 नए अग्निशामालय, एक राज्य स्तरीय ट्रेनिंग सेंटर और एक राज्य स्तरीय अग्निशमन नियंत्रण कक्ष बनेगा. इसके अलावा फायर ब्रिगेड छोटे फायर टेंडर और मोटरसाइकिल फायर टेंडर भी खरीदे जाएंगे। साथ ही नए हाईड्रोलिक प्लेटफार्म भी खरीदे जाएंगे

.उन्होंने बताया होम मिनिस्ट्री ने इसे अप्रूप कर लिया है. जल्द ही परिक्रिया शुरू की जाएगी.उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि शहर की तंग गलियों में आग लगने पर तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया जा सके। नए अग्निशामालय बनने से विभाग के अपने भवन में संचालित किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया अग्निश्मन विभाग में अग्नि चालक की बहाली की परिक्रिया भी जल्द शुरू होगी.विभाग में कर्मियों के प्रमोशन के बाद अग्निचालकों की कमी का सही सही आकलन किया सकेगा.

बहरहाल,धनबाद अग्निश्मन विभाग के पास पर्याप्त संसाधनों की कमी है. डीजी से मिले इन संकेतो के बाद धनबाद अग्निश्मन विभाग भी अब संसाधनों के मामले में अपग्रेड हो सकेगा.हाल ही में धनबाद अग्निश्मन विभाग को फोम टेंडर मिले थे। ये फायर टेंडर गैस, शार्ट सर्किट, तेल आदि में आग लगने पर उसे बुझाने में तेजी से असर दिखाने में सक्षम हैं। जबकि धनबाद में हाईड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं होने से विभाग को ऊँची मंजिला इमारतो में आग लगने पर आग बुझाने में काफ़ी दिक्क़तो का सामना करना पड़ता है.हाईड्रोलिक प्लेटफार्म एवं अन्य फायर टेंडर मिलने से विभाग का काम आसान होगा साथ ही कही आग लगने पर कम समय में दमकल की टीम को आग बुझाने में सफलता मिल सकेगी.गर्मी शुरू होने से पूर्व इस प्रक्रिया के पूरी होने की उम्मीद है।

Leave a comment