धनबाद सर्किट हाउस में कांग्रेस की बैठक, डॉ. शिवकुमार डहरिया ने केंद्र और चुनाव आयोग पर बोला हमला।

Share This News

धनबाद के सर्किट हाउस में कांग्रेस पार्टी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए।

डॉ. डहरिया ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरा चरण 25 अक्टूबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक चलेगा। इसी अभियान के तहत 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें धनबाद सहित पूरे झारखंड से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही तरीके से काम कर रही है। चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर वोट चोरी कर रहा है। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी के सबूत देश के सामने रखे हैं। जब चुनाव कराने वाला ही निष्पक्ष नहीं रहेगा तो लोकतंत्र कैसे बचेगा। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

डॉ. डहरिया ने कहा कि कांग्रेस देश को आजाद कराने वाली पार्टी है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी। जब तक चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान धनबाद जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment