धनबाद: डोमगढ़, सिंदरी में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर राजपूत विचार मंच, धनबाद के जिलाध्यक्ष सह युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह ,सांसद प्रतिनिधि बॉबी पांडेय एवं समाजसेवी कौशल सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता पं. गौरांगी गौरी द्वारा 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। 26 अक्टूबर को कलश यात्रा, 27 अक्टूबर को कथा का शुभारंभ तथा 2 नवंबर को पूर्णाहुति होगी। 3 नवंबर को महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।
दिलीप सिंह ने कहा श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, भक्ति, प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का माध्यम है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को धर्म एवं आध्यात्मिकता से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। मैं आयोजन समिति को इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।आयोजक शशि सिंह, श्रीकांत सिंह, कृष्णकांत सिंह एवं समस्त सिंह परिवार हैं।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट