धनबाद: शहर की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी को “FOGSI स्व राय बहादुर डॉ. एस. एन. मल्होत्रा अप्प्रेसिएशन अवार्ड 2025” और “ISAR-Special Appreciation Award 2025” से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें मुंबई में आयोजित AICOG 2025 सम्मेलन में प्रदान किए गए।
डॉ. नेहा झारखंड की एकमात्र चिकित्सक हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। इस उपलब्धि पर उन्होंने धनबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुशी साझा की और महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया।AICOG 2025 सम्मेलन में देशभर से 15,000 से अधिक डॉक्टरों ने भाग लिया। डॉ. नेहा को इससे पहले ICOG फेलोशिप (2024) और C.L. Zhaveri Award (2011) भी मिल चुका है।उनकी इस उपलब्धि पर चिकित्सा और सामाजिक संगठनों ने बधाई दी। धनबाद के चिकित्सक समुदाय और आम नागरिकों ने भी उनके प्रयासों की सराहना की।