धनबाद में आयोजित दुधारू पशु मेला एवं मुखिया ऑरियेन्टेशन कार्यक्रम

Share This News

आज, 17 फरवरी 2025 को जिला गव्य विकास कार्यालय, धनबाद में दुधारू पशु मेला और मुखिया ऑरियेन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों और दुग्ध उत्पादन से जुड़े पशुपालकों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (दो गाय, पांच गाय और दस गाय) के लाभुकों को दुधारू मवेशी का वितरण किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा पशुपालकों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम के दौरान, पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन के लागत मूल्यों को कम करने के विषय में जानकारी दी गई, साथ ही पशुओं में होने वाली प्रमुख बीमारियों और उनके बचाव के बारे में पशु चिकित्सक द्वारा जानकारी प्रदान की गई

इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने व्याख्यान प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में सभी प्रखंडों से आए हुए पशुपालकों ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर माननीय विधायक प्रतिनिधि, प्रमुख, मुखिया, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, इन्चार्ज मिल्क फेडरेशन, और पशुपालन पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम को पशुपालकों और क्षेत्रीय समुदाय द्वारा सराहा गया और इस पहल को ग्रामीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Leave a comment