धनबाद में जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित

Share This News

आज, 17 फरवरी 2025 को उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला स्थापना समिति सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।बैठक के दौरान, सेवा संपुष्टि और पदोन्नति से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। समिति द्वारा कुल 12 कलर्क, 16 राजस्व उप निरीक्षक, 7 अमीन, 10 अनुसेवक और 1 चालक का सेवा संपुष्टि की गई। इसके अलावा, एलडीसी से यूडीसी, यूडीसी से हेड कलर्क और हेड कलर्क से ओएस में पदोन्नति के कुल 19 कर्मियों के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

बैठक में एडीएम लॉ एंड आर्डर श्री पीयूष सिन्हा, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी, एसडीएम श्री राजेश कुमार, स्थापना उप समाहर्ता श्री दिलीप महतो सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी भी उपस्थित रहे।यह बैठक प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और कर्मचारियों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Leave a comment