धनबाद:धनबाद के हीरापुर स्थित गीताश्री मंडप में शुक्रवार, को ‘डांडिया धमाका सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, शानदार संगीत और उत्साह से भरे माहौल में लोगों ने गरबा और डांडिया का जमकर आनंद लिया।
कार्यक्रम में लाइव डीजे, नॉनस्टॉप गरबा एवं डांडिया, अनलिमिटेड फूड, डांस शोकेस, क्विज एवं मनोरंजक गतिविधियों और सेल्फी कॉर्नर ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इस सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाया।
इस भव्य आयोजन का संचालन एवं आयोजन अमन गुप्ता और पॉपिंग सौरव द्वारा किया गया, जबकि सात्विक आईवीएफ मुख्य प्रायोजक के रूप में जुड़ा रहा। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य धनबाद में सांस्कृतिक उत्सवों को बढ़ावा देना तथा लोगों को संगीत और नृत्य के माध्यम से एक मंच पर जोड़ना था।
आयोजकों ने कार्यक्रम को मिले शानदार प्रतिसाद के लिए धनबादवासियों, प्रतिभागियों, मुख्य प्रायोजक सात्विक आईवीएफ सभी सहयोगियों और अपनी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और समर्थन भविष्य में और भी बड़े आयोजन करने के लिए प्रेरित करता है।
‘डांडिया धमाका सीजन-2’ धनबादवासियों के लिए संगीत, संस्कृति और मनोरंजन से भरी एक यादगार शाम साबित हुआ।