एयरपोर्ट पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर
सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के किए पुख्ता इंतजाम
झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार को बरवाअड्डा हवाईअड्डा पहुंचे। हवाईअड्डा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन, पुलिस महानिरीक्षक (कोयला प्रक्षेत्र बोकारो) श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार, ग्रामीण एसपी श्री एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय राज्यपाल का स्वागत किया।
तत्पश्चात जिला प्रशासन की ओर से माननीय राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद वे सड़क मार्ग से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
माननीय राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। बरवाअड्डा हवाईअड्डा से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी परिसर तक, पूरे रूट और कार्यक्रम स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा चक्र तैयार किया गया था। पूरे मार्ग पर चाक-चौबंद रूट लाइनिंग, ट्रैफिक पुलिस एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी।
जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से एंटी-सबोटाज चेकिंग, स्नीफर डॉग दस्ता, डीएफएमडी, एचएचएमडी एवं बैगेज स्कैनर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड पर आकस्मिक चिकित्सा हेतु विशेष मेडिकल टीम, एम्बुलेंस तथा अग्निशमन दस्ता भी तैनात रहा। संपूर्ण सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री अरविन्द कुमार ओझा तथा ग्रामीण एसपी श्री एस. मोहम्मद याकूब रहे।
माननीय राज्यपाल के आगमन पर बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, पुलिस महानिरीक्षक (कोयला प्रक्षेत्र बोकारो) श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार, ग्रामीण एसपी श्री एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रकाश कुमार, एनडीसी श्री दीपक कुमार दुबे सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।