धनबाद: 09.10.26
आज दिनांक 09.10.2026 को राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ एवं SCDPM 6.0 (विशेष अभियान) के नौवें दिन धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल परिसरों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया | इस दौरान यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ जन संवाद कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की गई | साथ ही, प्लेटफॉर्मों एवं अन्य रेल परिसरों में विशेष साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और डस्टबिन के समुचित उपयोग पर जोर दिया गया | अभियान का उद्देश्य स्वच्छ रेल परिसर सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन की भागीदारी से स्वच्छता को जन-जागरूकता का रूप देना है |