डूसु चुनाव में एनएसयूआई के समर्थन में दिल्ली पहुंचे धनबाद एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष साहिल अली

Share This News

धनबाद: दिल्ली विश्वविद्यालय स्टूडेंट यूनियन चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। एनएसयूआई के पैनल के समर्थन में चल रहे अभियान में धनबाद एन एस यू आई जिलाध्यक्ष साहिल अली भी दिल्ली पहुंचे और विभिन्न कॉलेजों में छात्रों के बीच संगठन के पक्ष में प्रचार किया।
साहिल अली ने एनएसयूआई के छात्र नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न कॉलेजों का दौरा कर छात्रों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए एनएसयूआई के पैनल के समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए संगठन के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ चुनावी अभियान में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच एनएसयूआई के विचारों और छात्र हितों के एजेंडे को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता लगातार संपर्क अभियान चला रहे हैं।
अभियान के दौरान झारखंड एन एस यू आई के कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के प्रचार अभियान में सक्रिय भागीदारी की और संगठन के पैनल को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर छात्रों से संपर्क किया।

Leave a comment