उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आज समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जन शिकायत कोषांग के प्रभारी श्री उमेश हांसदा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं।
जनता दरबार में भूमि विवाद, नाली निर्माण, लंबित वेतन, जमीन की मापी, अवैध कब्जा, सड़क निर्माण, दिव्यांग पेंशन, विभिन्न प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड समेत कई अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
जन शिकायत कोषांग के प्रभारी श्री उमेश हांसदा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।