टाटा फीडर सेंटर बना सुपर सिक्स फुटबॉल चैंपियन

Share This News

पेनल्टी शूटआउट में मुगमा फुटबॉल क्लब को 3-1 से दी शिकस्त, विजेता-उपविजेता टीम को मिली ट्रॉफी

धनबाद। मैथन स्टेडियम में जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित सुपर सिक्स फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टाटा फीडर सेंटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुगमा फुटबॉल क्लब को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से विजेता का फैसला हुआ।
पेनल्टी शूटआउट में टाटा फीडर सेंटर की ओर से पंकज बास्की, सोयम और सुजल ने गोल दागे, जबकि मुगमा फुटबॉल क्लब की ओर से गौरव बाउड़ी ही गोल कर सके। रोमांचक मुकाबले में बेहतर गोल स्कोर के दम पर टाटा फीडर सेंटर ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि एमपीएल के पूर्वी क्षेत्र सीएसआर हेड रणधीर कुमार, एसोसिएट सीएसआर एमपीएल सन्नी सिसोदिया और स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजर उज्ज्वल बनर्जी ने विजेता टाटा फीडर सेंटर और उपविजेता मुगमा फुटबॉल क्लब की टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के महासचिव मृदुल बोस, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन, संयुक्त सचिव शुभंकर सरकार, उदय मिश्रा, विक्रम सिंह, सुभाष लोध, सुनील मिश्रा, संतोष रजक, राम सुधिष्ट राम और संजय सिन्हा ने खिलाड़ियों एवं रेफरियों को बारी-बारी से पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मौके पर रवि लाल हेंब्रम, स्नेहाशीष बाउड़ी, एजाज अहमद, दोलन मंडल, राकेश मंडल, चिंटू हाजरा समेत अन्य उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका सुरेश किस्कू, संजय हेंब्रम, पूजा कुमारी और तापस वैद्यकर ने निभाई।

Leave a comment