Breaking News

कांग्रेस नेता कार्तिक हाड़ी एसआईआर प्रक्रिया में कर रहें वोटरों की मदद

Share This News

धनबाद.मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR  2026 की प्रक्रिया के बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पहुंचकर मतदाताओं की मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता सह बीएलए-2 कार्तिक हाड़ी ने बूथ संख्या 131, 132 और 133 के मतदाताओं को SIR प्रक्रिया की जानकारी दी और उनके दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया।सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी मुरारी नायक महमूद आलम जीत महतो लालचंद रजवार केदारनाथ महतो विद्युत मंडल सपन कुमार साधु पारस चौबे कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज मोहन झा सुपरवाइजर साजिद हुसैन BLO मधु वर्मा मिथिलेश विश्वकर्मा एवं निशा वर्मा आदि लोगों का सहयोग रहा।आजाद नगर जामाडोबा स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में विशेष कैंप का आयोजन किया गया । इस कैंप के दौरान जिन अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था, उनकी सुनवाई की गई। संबंधित मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की कर कंप्यूटर पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

जिन मतदाताओं को पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वे निर्धारित समय पर बूथ पर उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें दोबारा नोटिस दिया जाएगा । दस्तावेजों की जांच के दौरान अगर किसी तरह की त्रुटि या कमी पाई जाती है, तो संबंधित मतदाता को पुनः नोटिस जारी किया जाएगा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा जाएगा।
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस नेता सह बीएलए-2 कार्तिक हाड़ी लगातार मतदाताओं के बीच मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को SIR से जुड़ी पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में समझाई और दस्तावेजों को लेकर आने वाली परेशानियों के समाधान में भी सहयोग किया।

कार्तिक हाड़ी ने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गंभीरता से लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी या नाम से जुड़ी समस्या होने पर समय रहते संबंधित बीएलओ से संपर्क करना जरूरी है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार धनबाद जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लें ।

इन सभी प्रक्रियाओं के लिए मतदाता अपने संबंधित बूथ के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

मतदाता आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से संबंधित प्रपत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
मोबाइल के जरिए आवेदन और अन्य मतदाता सेवाओं का लाभ लेने के लिए ECI NET मोबाइल ऐप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a comment