धनबाद: 28.08.26
आज धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा मंडल के विभिन्न कोचिंग डिपो में कार्यरत कर्मचारियों के लिए शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कर्मचारी कल्याण निधि के मद से वॉटर प्यूरिफायर (एक्वागार्ड) का वितरण किया गया | इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे |