स्कूली छात्राएं वाहन चालकों की कलाई पर राखी बांधकर देंगी सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन का संदेश
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, धनबाद द्वारा 27 अगस्त 2026 को संवेदनशील अभियान ‘राखी फॉर रोड सेफ्टी’ का आयोजन किया जा रहा है।
रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित इस अभियान का मुख्य ध्येय “बहन का प्यार, सड़क पर सुरक्षा का उपहार” है। इसके तहत विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं जिले के प्रमुख चौराहों पर उपस्थित रहकर वाहन चालकों को राखी बांधेंगी और उनसे हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने व सुरक्षित वाहन चलाने का वचन लेंगी।
यह जागरूकता अभियान जिले के निम्नलिखित 4 प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय अनुसार संचालित किया जाएगा:
इंदिरा चौक – 10:00 AM से 11:00 AM
बलियापुर चौक- 11:00 AM से 12:00 PM
टुंडी मोड़ (सुभाष चौक) – 12:30 PM से 01:30 PM
निरसा SBI चौक- 02:00 PM से 03:00 PM