धनबाद नगर निगम क्षेत्र के आम नागरिकों को आधार नामांकन एवं आधार अद्यतन से संबंधित सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर सुलभ कराने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के सभी अंचलों में नए आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
इस संबंध में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने सीएससी एसपीवी झारखंड के राज्य प्रमुख को पत्र प्रेषित कर जनहित में सभी चिन्हित अंचलों में यथाशीघ्र आधार सेवा केंद्र खोलने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
उपायुक्त ने कहा कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र के आम नागरिकों को आधार नामांकन एवं आधार अद्यतन से संबंधित सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए कतरास अंचल, छाताटांड़ अंचल, धनबाद अंचल, झरिया अंचल तथा सिन्दरी अंचल में आधार सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इससे स्थानीय निवासियों को नया आधार बनवाने, नाम-पता-मोबाइल नंबर अपडेट कराने सहित आधार कार्ड से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने ही अंचल में ये सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।