डी.ए.वी. अलकुसा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सावन महोत्सव

Share This News

धनबाद, 27 अगस्त: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अलकुसा, धनबाद में आज दिनांक 27 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 9:30 बजे सावन महोत्सव समारोह का भव्य आयोजन हवन के साथ किया गया।

इस अवसर पर माताओं के लिए मेंहदी प्रतियोगिता और राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –

राखी बनाने की प्रतियोगिता में –
प्रथम स्थान – आर्यन कुमार
द्वितीय स्थान – अमायरा अरमानी
तृतीय स्थान – वैष्णवी वर्मा

मेंहदी प्रतियोगिता में –
प्रथम स्थान – आयशा बानो
द्वितीय स्थान – छोटी
तृतीय स्थान – सुमी

सावन के प्रतीक मोर, बारिश और हरियाली की थीम पर पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ड्रेस कोड हरा रखा गया था, जिसमें सभी माताएं और बच्चे हरे परिधान में बहुत सुंदर लग रहे थे।

कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन श्रीमती स्नेहा कुमारी, प्रीति दास, अपर्णा मिश्रा, श्वेता कुमारी द्वारा सीसीए इंचार्ज श्रीमती श्वेता सिन्हा के कुशल निर्देशन में किया गया।

अंत में प्राचार्य श्री एस मोदक महोदय ने सभी विजेताओं को बधाई दी और सभी माताओं व बच्चों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment