नीतीश कुमार से मिले जदयू धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह

Share This News

धनबाद:जदयू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष सह नीतीश विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने गुरुवार की सुबह पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से मुलाकात की।
इस दौरान पिंटू कुमार सिंह ने झारखंड, विशेषकर धनबाद में जदयू संगठन की स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी नीतीश कुमार को दी। संगठन के संबंध में मिले फीडबैक पर नीतीश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की।
नीतीश कुमार ने कहा कि झारखंड के धनबाद में जदयू संगठन को मजबूत करने में जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने पिंटू कुमार सिंह को संगठन को और मजबूत करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की का आशीर्वाद दिया।

Leave a comment