धनबाद: धनसार में बुधवार की शाम टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के दूसरे सर्विस सेंटर का विधिवत उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में पूर्व सांसद पी.एन. सिंह, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट सचिन शर्मा, टोयोटा के अनिमेष नाग एवं कुणाल दत्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद पी.एन. सिंह ने कहा कि धनबाद टोयोटा का शोरूम एवं सर्विस सेंटर जीटी रोड, गोविंदपुर के बागसुमा में पहले से संचालित है। धनबाद शहर के लोगों की सुविधा और जरूरतों को देखते हुए शहर के बीचोंबीच धनसार में नया सर्विस सेंटर शुरू किया गया है। उन्होंने इसे धनबादवासियों के लिए स्वागत योग्य पहल बताया।
धनबाद टोयोटा के डायरेक्टर यश आदित्य ने कहा कि धनबाद टोयोटा ग्राहकों की सेवा और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। नए सर्विस सेंटर में टोयोटा वाहनों के ग्राहकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सर्विस उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ग्राहकों के विश्वास और संतुष्टि को दर्शाती है।
समारोह के दौरान नई टोयोटा हिलक्स 4×4 को भी लॉन्च किया गया। मौके पर शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी गगन दुधानी, जयवर्धन सहाय, कुणाल हिमत सिंघा, धनबाद टोयोटा के सेल्स जीएम सुनील सिंह, सर्विस जीएम सुप्रतीम देबनाथ, अजय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।