बीपी मंडल की जयंती पर कोयलानगर में समारोह 25 अगस्त को

Share This News

धनबाद। बैकवर्ड क्लास (ओबीसी) कोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन, बीसीसीएल के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सामाजिक न्याय के प्रखर नेता बीपी मंडल की जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आगामी 25 अगस्त को कोयलानगर स्थित बीसीसीएल के जुबली हॉल में आयोजित होगा।
एसोसिएशन के बीसीसीएल प्रभारी देवकुमार वर्मा ने बताया कि समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। जिसमे कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंधन निर्देशक मनोज अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बीपी मंडल के सामाजिक योगदान, पिछड़े वर्गों के उत्थान तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनके विचारों और योगदान पर चर्चा की जाएगी। साथ ही ओबीसी समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैकवर्ड क्लास (ओबीसी) कोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने बीसीसीएल कर्मियों एवं ओबीसी समाज के लोगों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बीसीसीएल प्रभारी देव कुमार वर्मा ने कहा कि बीपी मंडल के विचार आज भी ओबीसी समाज को समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a comment