धनबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में धनबाद के राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बरमसिया की प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। इस उपलब्धि पर समाजसेवी एवं पूर्व बियाडा अध्यक्ष अवध धनबाद तेरा तीरंदाजी संघ के जिला अध्यक्ष विजय झा ने मुनमुन भट्टाचार्य का अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
देशभर के विभिन्न राज्यों से कुल 48 शिक्षकों का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए किया गया है, जिसमें झारखंड से मुनमुन भट्टाचार्य भी शामिल हैं। विद्यालय में नवाचार, जल संरक्षण, पीएम पोषण योजना के सफल संचालन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय तथा शैक्षणिक परिणामों में सुधार के प्रयासों से उन्होंने राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरमसिया की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुनमुन भट्टाचार्य के अभिनंदन के अवसर पर विजय झा के साथ धनबाद तीरंदाजी संघ के महामंत्री अधिवक्ता जुबेर आलम एवं तारक नाथ भी उपस्थित थे।