अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह

Share This News

धनबाद: राहरगोड़ा, धैया स्थित श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं मानवाधिकार फोरम के प्रदेश अध्यक्ष सुदिष्ट कुमार शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों ने भगवान के चरणों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अखंड हरिकीर्तन में शामिल होना आध्यात्मिक चेतना और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने वाला पवित्र अनुभव है। सामूहिक संकीर्तन से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और शांति का संदेश जाता है। ऐसे आयोजन हमारी प्राचीन भजन-कीर्तन की परंपरा को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज की युवा पीढ़ी सनातन धर्म और संस्कृति की ओर बढ़कर सराहनीय कार्य कर रही है। जब-जब सनातन समाज अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए आगे आता है, तब समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने युवाओं से सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मंदिर के संरक्षक अभिषेक विश्वकर्मा, अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, सचिव आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष शशि विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, पुजारी विक्की पांडे, अविनाश पांडे, रिशु पांडे, तोतन यादव, कमलेश यादव, दीपक मंडल, संदीप मंडल, मिथिलेश ठाकुर, संजोग भगत, रिंकू रवानी एवं संजोग रवानी सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों एवं भक्तजनों का स्वागत-अभिनंदन किया।

Leave a comment