धनबाद ने रचा इतिहासः 75 संस्थापक सदस्यों के साथ लॉन्च हुआ बीएनआई धनबाद का पहला चैप्टर – बीएनआई ब्लैक डायमंड्स

Share This News

धनबाद: धनबाद के व्यावसायिक इतिहास में बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब विश्व के सबसे बड़े बिजनेस नेटवर्किंग एवं रेफरल संगठन ने बीएनआई धनबाद के प्रथम एवं संस्थापक चैप्टर बीएनआई ब्लैक डायमंड्स का रेडिसन ब्लू द ग्रैंड मिरेज में भव्य शुभारंभ किया। मात्र कुछ ही महीनों के अथक प्रयासों के बाद 75 संस्थापक सदस्यों के साथ चैप्टर का शुभारंभ हुआ, जो धनबाद के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

इस अवसर पर शहर के प्रमुख उ‌द्योगपति, व्यवसायी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, चिकित्सक, आर्किटेक्ट, अधिवक्ता, वित्तीय सलाहकार, रियल एस्टेट विशेषज्ञ एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित उद्यमी एक मंच पर एकत्रित हुए। कार्यक्रम में बीएनआई इंडिया के वरिष्ठ नेतृत्व सहित विभिन्न शहरों से आए गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बीएनआई धनबाद का उ‌द्देश्य केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के व्यापारिक परिवेश को नई दिशा देना है। बी एन आई की विश्वप्रसिद्ध गिवर्स गेन की अवधारणा के माध्यम से सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण रेफरल, विश्वास और दीर्घकालिक व्यावसायिक संबंधों का निर्माण करेंगे।

बीएनआई धनबाद के शुभारंभ के साथ ही इसके सदस्यों को अब विश्वभर के विशाल व्यापारिक नेटवर्क तक सीधी पहुँच प्राप्त होगी। बी एनआई के माध्यम से वे 76 देशों में फैले लगभग 3.5 लाख व्यवसायियों के वैश्विक नेटवर्क तथा भारत के 145 शहरों में कार्यरत 76 हजार से अधिक उद्यमियों एवं पेशेवरों से जुड़ सकेंगे। इससे धनबाद के व्यवसायों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर प्राप्त होंगे और स्थानीय उ‌द्योगों को व्यापक बाजार तक पहुँच बनाने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर बीएनआई धनबाद के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अतुल डोकानिया ने कहा कि यह केवल एक नए चैप्टर का शुभारंभ नहीं, बल्कि धनबाद के व्यापारिक भविष्य की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि बीएनआई धनबाद शहर के व्यवसायियों के लिए एक ऐसा मंच बनेगा जहाँ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सहयोग, विश्वास और रेफरल के माध्यम से सभी मिलकर विकास करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में बीएनआई धनबाद शहर के व्यापारिक पारिस्थितिकी तंत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा और स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम का समापन सभी संस्थापक सदस्यों द्वारा बीएनआई के मूल मंत्र गीवर्स गेन को आत्मसात करने और धनबाद को देश के अग्रणी व्यापारिक नेटवर्किंग शहरों में स्थापित करने के संकल्प के साथ हुआ। बी एनआई धनबाद रिश्तों से व्यवसाय, व्यवसाय से विकास।

Leave a comment