डी नोबिली स्कूल सिंदरी में रक्तदान शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share This News

धनबाद: बुधवार को संत इग्नासियस लोयोला फीस्ट के अवसर पर सिंदरी के डी नोबिली स्कूल परिसर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन रेवरेंट फादर सनी जैकब एस जे प्रोविंशियल जेसुइट प्रोविंस ने किया। रेवरेंट फादर के के एम जोशेफ एस जे, रेक्टर डी नोबिली स्कुल्स, रेवरेंट फादर जोशी ज़ेवियर एस जे, सोसियस , विद्यालय की प्राचार्या प्रीता सोजन, उप-प्रधानाध्यापिका रिनीता साहा, अनुप पांडेय, एवं ज्योति बर्णवाल ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में रेड क्रॉस सोसायटी धनबाद के चेयरमेन कौशलेंद्र कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह , ब्लड डोनेशन प्रोग्राम ऑफिसर बेनजीर प्रवीण, समाजसेवी ओंकार मिश्रा,सदर अस्पताल के आशीष कुमार, निताय, शर्मिष्ठा चटर्जी, विनोद कुमार, समाजसेवी रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य सुधीर कुमार बर्णवाल के सहयोग से यह शिविर सफल संपन्न हुआ। कुल 15 यूनिट ब्लड जरूरतमंदों के लिए संग्रह किया गया। शिविर में सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने भी रक्त दान कर रक्त वीरों का हौसला अफजाई किया। प्रवक्ता ने कहा विद्यालय परिवार इस प्रेरणादायक सामाजिक पहल के लिए सभी सहयोगियों का आभार प्रकट करता है।

Leave a comment