बाघमारा विधानसभा में 100% डिजिटाइजेशन पूरा

Share This News

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) में 43-बाघमारा विधानसभा क्षेत्र ने अपने सभी 355 मतदान केंद्रों के तीन लाख 3 हजार 288 मतदाताओं का 100% डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए बाघमारा विधानसभा की टीम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने विशेष बधाई दी है।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ज़िले में कुल 2,372 मतदान केंद्र के 21 लाख 15 हजार 997 मतदाताओं में से 21 लाख 2 हजार 656 (99.37%) मतदाताओं के डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि टुंडी विधानसभा में 99.95%, निरसा में 99.91%, झरिया में 99.53%, सिंदरी में 99.46% एवं धनबाद विधानसभा में 98.02% मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है।

उन्होंने बताया कि धनबाद जिले के 100% मतदाताओं का डिजिटाइजेशन निर्धारित समय सीमा में पूरा हो जाएगा।

Leave a comment