राजपूत विचार मंच के नए अध्यक्ष डी एन सिंह का दिलीप सिंह के आवास में हुआ स्वागत

Share This News

धनबाद :मंगलवार को दिलीप सिंह के आवास गांधी रोड मे राजपूत विचार मंच के नए अध्यक्ष डी. एन. सिंह का स्वागत समारोह कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर डी एन सिंह ने कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार करके मजबूती प्रदान की जाएगी। संगठन मे युवाओं की भागीदारी को बढ़ाया जायेगा एवं महिला विंग का भी निर्माण किया जायेगा। आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की हरेक प्रकार से मदद की जाएगी।दिलीप सिंह ने कहा कि संगठन मे युवाओं को भी प्रतिनिधित्व का मौका मिलना चाहिए। संगठन नई ऊर्जा से तेजी से आगे बढ़ेगी।इस अवसर पर राजपूत समाज के सुधीर सिंह ,विवेका सिंह ,राजेंद्र सिंह, कुशवीर प्रसाद सिंह,उदय सिंह,पप्पू सिंह,सतीश सिंह,सी पी सिंह,कृष्णा सिंह,ऋषि सिंह,गुड्डू सिंह,संतोष सिंह,बबलू सिंह,अनिल सिंह,जयराम सिंह,उमेश सिंह,रंजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a comment