एसडीएम ने की बीएलओ एवं बीएलए-2 के साथ बैठक

Share This News

धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने आज राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरटांड, दिल्ली पब्लिक स्कूल, वरीय बुनियादी विद्यालय जगजीवन नगर, एचई स्कूल में बीएलओ एवं बीएलए-2 के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, बीएलओ एवं बीएलए-2 को एसआइआर प्रक्रिया में फॉर्म के डिजिटाइजेशन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बूथ संख्या 144, 145 एवं 146 की बीएलओ, स्वयंसेवक, राजनीतिक पार्टियों के मनोनीत सदस्य, चुनावी पाठशाला के सदस्य, बीएलओ सुपरवाइजर एवं स्थानीय मतदाता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आग्रह किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया को सफल बनाने में उनका सहयोग आवश्यक है।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य एब्सेंट, शिफ्टेड, डुप्लीकेट और मृत सूची को अंतिम रूप देना, प्राप्त गणना प्रपत्रों का संकलन एवं सत्यापन, एक परिवार के सभी सदस्य एक ही मतदान केंद्र पर हो यह सुनिश्चित करना, विदेशी नागरिकों से प्राप्त इन्यूमरेशन प्रपत्रों पर विचार-विमर्श कर सूची ईआरओ/एईआरओ को उपलब्ध कराना ताकि कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में सम्मिलित न हो, था।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र का डिजिटाइजेशन पूरा करने, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, दोहरी प्रविष्टियों को हटाने तथा बूथ स्तर पर पारदर्शी एवं सुगम प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ में बीएलओ एवं बीएलए-2 के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

Leave a comment