उद्यम कैम ऑन आयात-निर्यात कोड का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Share This News

आज दिनांक- 22.07.2026 को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, धनबाद में विषयगत उद्यम कैम ऑन आयात-निर्यात कोड का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में 45 उद्यमी ने भाग लिया ।

सर्वप्रथम श्री राजेंद्र प्रसाद, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, धनबाद द्वारा उद्यमियों को विषयगत उद्यम कैम ऑन आयात-निर्यात कोड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के योजना जैसे पी०एम०ई०जी०पी०/पी०एम०विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

सहायक निदेशक, एमoएसoएमoईo श्री सुजीत कुमार द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उद्यमियों और छोटे व्यवसायों को आर्थिक सहायता, कौशल विकास और बाजार तक पहुंच प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। श्री आदित्य चैधरी, ई0ओ0डी0बी0 प्रबंधक , जिला उद्योग केंद्र, धनबाद द्वारा उद्यमियों को विषयगत उद्यम कैम ऑन आयात-निर्यात कोड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना है ।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुजीत कुमार, सहायक निदेशक, एमoएसoएमoईo धनबाद / निदेशक , ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, धनबाद उपस्थित थे |

Leave a comment