धनबाद:सामुदायिक भवन सीसीडब्ल्यूओ में आयोजित दसवें ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा, डांस, ड्राइंग एंड म्यूजिक कंपटीशन फेस्टिवल काला हीरा का समापन समारोह में मुख्य अतिथि मेयर संजीव सिंह को काला हीरा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मेयर संजीव सिंह ने सभी कलाकारों को प्रोत्साहित एवं स्वागत करते हुए कहा की काला हीरा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के साथ दस वर्ष पूर्व काला हीरा कार्यक्रम का शुरुआत उन्होंने किया था ,उसे समय मात्र 20 कलाकारों ने भाग लिया था लेकिन आज हजारों स्थानीय कलाकार एवं तेरह राज्यों के कलाकार इस कार्यक्रम में अपना प्रतिभा दिखा रहे हैं। इससे धनबाद का नाम रोशन हो रहा है आगे कहा कि अगले वर्ष काला हीरा कार्यक्रम और भी भव्य एवं धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। तीन निर्णायकों सिवान के फिल्म डायरेक्टर बिजय कुमार, मुंबई के फिल्म अभिनेता ए बी मिश्रा और पश्चिम बंगाल की अभिनेत्री मोनालिसा दास द्वारा घोषित सीनियर ग्रुप डांस में बार्बी डांस एकेडमी को प्रथम विजेता, कल्चर गिरिडीह द्वितीय विजेता, जूनियर ग्रुप में बार्बी डांस एकेडमी प्रथम विजेता एवं सांस्कृतिक शिक्षण केंद्र द्वितीय विजेता वह म्यूजिक ग्रुप प्रथम विजेता क्रैडेंजा को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में मेयर संजीव सिंह ,अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं 99 ग्रुप के डिप्टी जीएम महेश मोदी ने ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल का आठवां स्थापना दिवस मनाने के उपरांत मंच पर मुंबई से आए डायरेक्टर अभिनेता तरुण बजाज एआईटीसी के अध्यक्ष मोहम्मद निज़ाम, ओड़िसा के वरिष्ठ रंगकर्मी राजगोपाल पाढ़ी राजस्थान के अशोक शर्मा, देशराज मिना, बिहार के आफताब राणा, काला हीरा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, अस्टभुजा मिश्रा, सिबलाल सागर, वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, रबी नारायण बेहेरा, सीएच. देवदास, विशम्भर साहू कुल्टी के तनवीर आलम को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह लेकर सम्मानित किया ।