वनबंधु परिषद राष्ट्रीय वार्षिक बैठक 2026 में तीन राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त
धनबाद:17–19 जुलाई 2026 को हैदराबाद स्थित कान्हा शांति वनम् में आयोजित वनबंधु परिषद राष्ट्रीय वार्षिक बैठक 2026 में धनबाद चैप्टर का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व संरक्षक केशव कुमार हरोड़िया,अध्यक्ष अजय अग्रवाल ,वनयात्रा प्रमुख रचना अग्रवाल ,सदस्य अन्नपूर्णा हरोड़िया तथा सचिव रोहित प्रसाद ने किया।इस राष्ट्रीय सम्मेलन में धनबाद चैप्टर ने अपने उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों के आधार पर पूरे देश में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करते हुए तीन राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किए, प्रथम पुरस्कार – वनयात्रा,द्वितीय पुरस्कार – सदस्यता, तृतीय पुरस्कार ओटीएस ग्रोथ।एकल अभियान आज देशभर में लगभग 90,000 एकल विद्यालयों का संचालन कर रहा है, जहाँ वनवासी एवं जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य जागरूकता तथा आत्मनिर्भरता की प्रेरणा प्रदान की जाती है। यह अभियान शिक्षा एवं सेवा के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
धनबाद चैप्टर ने यह उपलब्धि सभी कार्यकर्ताओं, दानदाताओं, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों को समर्पित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी सेवा, संगठन और समाज उत्थान के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प दोहराया।
सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।