धनबाद:धनबाद ऑप्टिकल एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा रविवार को कावेरी रेस्टोरेंट, बैंक मोड़, धनबाद में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संगठन के विकास, व्यापारिक हितों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए।बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन के 18 जुलाई 2026 तक के लेखा-जोखा को अनुमोदित किया गया।वर्तमान कार्यकारिणी एवं बोर्ड सदस्यों का कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें विधिवत भंग कर वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।सदस्यों ने ग्राहकों द्वारा लाए गए अनब्रांडेड अथवा लूज़ फ्रेमों पर सेवा प्रदान करने से बचने का निर्णय लिया, जिससे गुणवत्ता एवं ग्राहक संतुष्टि सुनिश्चित की जा सके।कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में एक बार नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।एसोसिएशन द्वारा सामाजिक सेवा गतिविधियों, जैसे भोजन वितरण एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा।समय-समय पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं जरूरतमंदों को चश्मों का वितरण किया जाएगा।समाज सेवा के अंतर्गत यातायात पुलिस कर्मियों को छाता वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी वार्षिक आम सभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष दिनेश गुप्ता (बेटर विजन),उपाध्यक्ष मंज़र आलम (ऑप्टिकल पैलेस),सचिव आशीष केशरी (प्राइम ऑप्टिकल)
कोषाध्यक्ष सन्नी बरनवाल (एकस्ट्रा विजन)मीडिया विभाग बसुदेव यादव।नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वह ऑप्टिकल व्यवसाय के विकास, नैतिक व्यापारिक मूल्यों के संरक्षण, सदस्यों के हितों की रक्षा तथा समाज सेवा के विभिन्न कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को उनके सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा बैठक का समापन किया।