पूरे धनबाद जिले में आज मुहर्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी थाना क्षेत्रों में विधी-व्यवस्था, निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के लिए दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की थी। जुलूस मार्ग पर सुरक्षित यातायात प्लान तैयार किया गया था।
उन्होंने बताया कि अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विधी व्यवस्था का जायजा लिया।
वहीं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक स्वयं क्षेत्र में उपस्थित रहकर जुलूस एवं पारंपरिक कार्यक्रमों का निरीक्षण करते रहे।
उन्होंने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं आम नागरिकों के सहयोग से पूरे जिले में शांतिपूर्वक तरीके से पर्व संपन्न हुआ।
कुसुम न्यूज़ से मुस्कान की रिपोर्ट
