डीडीसी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Share This News

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना और मरीजों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं में मौजूद कमियों की पहचान करना था।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने काम में तेजी लाने तथा कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने आपातकालीन सेवाओं, ओपीडी, पेयजल, स्वच्छता और बिजली की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल को जिले का सबसे सुलभ और आधुनिक चिकित्सा केंद्र बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वर्तमान में जारी इंफ्रास्ट्रक्चर के काम को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

कुसुम न्यूज़ से मुस्कान की रिपोर्ट

Leave a comment